220 Episoden
- इलाहाबाद की मिट्टी में कुछ तो है! यहां पानवाला भी ऐसी बात कह जाता है कि बड़े-बड़े बुद्धिजीवी सोच में पड़ जाएं, रिक्शेवाले की बकैती में भी ऐसा इंटेलेक्ट मिलेगा कि आप किताबें पलटना भूल जाएंगे! प्रयागराज यानी पुराने इलाहाबाद के इसी अनोखे मिज़ाज की एक दिलचस्प कहानी लेकर आए हैं जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से. क़िस्सा है इलाहाबादी बकैती के उस्ताद एक ऐसे चचा का जिनकी बातें, तर्क और अंदाज़-ए-बयां सुनकर आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे. साथ ही इस एपिसोड में सुनिए मशहूर शायर फ़िराक़ गोरखपुरी से जुड़ा एक बेहद दिलचस्प क़िस्सा. और इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में आए दो अंग्रेज़ी के प्रोफ़ेसरों का वो किस्सा भी, जिसमें छिपा है इलाहाबाद का ख़ास अंदाज़ और उसकी बेमिसाल हाज़िरजवाबी. सुनिए Storybox का ये ख़ास एपिसोड और जानिए इलाहाबाद की उस दुनिया को, जहाँ ह्यूमर, इंटेलेक्ट, साहित्य और ज़िंदगी एक साथ मिलते हैं.
Narrator: Jamshed Qamar Siddiqui
Sound Mix: Suraj Singh - लखनऊ और कानपुर, इन दो शहरों के लोगों में हमेशा एक खास तरह की नोक-झोंक रहती है. लखनऊ वालों को लगता है कि कानपुर में तहज़ीब नाम की कोई चीज़ नहीं और कानपुर वालों की नज़र में लखनऊ के सारे लोग फ़र्ज़ी नवाब हैं! एक तरफ़ लखनऊ की नज़ाकत और नफ़ासत, तो दूसरी तरफ़ कानपुर का ठेठ अंदाज़ और बेबाक मिज़ाज. इन दोनों शहरों के बीच की ये खट्टी-मीठी नोक-झोंक किसी से छिपी नहीं है. लेकिन क्या हो कि अगर इन दो शहरों की लड़ाई किसी की शादी तक पहुंच जाए? सुनिए पूरी कहानी जमशेद क़मर सिद्दीक़ी से स्टोरीबॉक्स के इस एपिसोड में.
Narrator - Jamshed Qamar Siddiqui
Sound - Piyush Kumar - स्टोरीबॉक्स के इस एपिसोड में जमशेद क़मर सिद्दीक़ी सुना रहे हैं क़िस्से भोपाल के पटियेबाज़ों के. लंबी-लंबी हांकने वाले, अपने मन से कहानियां-क़िस्से बनाकर सुनाने की वो मज़ेदार परंपरा जिसमें क़िस्सा सुनाने वाले और सुनने वाले, दोनों को पता है कि क़िस्सा झूठा है लेकिन फिर भी उसका लुत्फ़ लिया जाता है. इनमें कभी कोई खां साहब रात के वक़्त जंगल में शेर के सामने खड़े हो जाते हैं, कभी नवाब साहब का ख़राब हेलिकॉप्टर एक ठोकर मार कर ठीक हो जाता है, एक बार तो किसी भोपाली ने जो गेंद पर शॉट मारा तो वो जाकर इंदौर से तीन किलोमीटर दूर गिरी. ऐसे ही बेशुमार क़िस्सों का गुलदस्ता तैयार किया गया है स्टोरीबॉक्स में जिसका नाम है “भोपाली चचा के भन्नाट किस्से”.
Narrator - Jamshed Qamar Siddiqui
Producer - Maaz Siddiqui
Sound - Piyush Kumar - ये कहानी है उस शायर की जिसे एक तानाशाह ने इसलिए जेल में डाल दिया क्योंकि उसके लिखे हुए शेर आवाम को जगा देते थे, आवाम सड़क पर आकर अपने हक़ मांगने लगती थी. उस सनकी तानाशाह ने कह दिया कि इस शायर को जेल में अकेले रखो और इसे कागज़-कलम नहीं मिलने चाहिए. वैसा ही किया गया. शायर जेल में अकेले था, न कागज़ था न कलम - लेकिन कोई किसी के ख़याल कैसे छीन सकता है. उस शायर ने अपने ज़हन में शेर कहे और जब कोई उससे मिलने आता था तो उसकी सिगरेट की डिब्बी के अंदर से निकलने वाले चमकीले कागज़ पर वो शायर अपनी नज़्म, शेर, ग़ज़ल या इंक़लाबी नारा लिख देता था. और इस तरह उस शायर की आवाज़ जेल के बाहर हो रहे प्रोटेस्ट में शामिल होती रही. उसके शब्द तानाशाह के खिलाफ़ हो रहे प्रदर्शनों की आवाज़ बनते रहे. कौन था वो सनकी तानाशाह, कौन था ये शायर, इंकलाब की ये कहानी कहां की है? बता रहे हैं जमशेद क़मर सिद्दीक़ी स्टोरीबॉक्स के इस एपिसोड में.
Narrator - Jamshed Qamar Siddiqui
Producer - Maaz Siddiqui
Sound - Piyush Kumar - नाना पाटेकर ने न कभी कोई एक्टिंग स्कूल जॉइन किया और न ही किसी को एक्टिंग का गुरु बनाया. उन्होंने ज़िंदगी की धूप में तपकर असल ज़िंदगी के एहसास को जी कर सुख और दुख को समझा, उसी के हिसाब से एक्टिंग की. नाना पाटेकर ने हर बार किरदार की बारीकियां अपनी एक्टिंग में उतारकर दुनिया को चौंका दिया. चाहे वो क्रांतिवीर हो, वजूद हो, परिंदा हो, वेलकम हो या अब तक छप्पन - हर बार उन्होंने दर्शकों को अपने काम से चौंका दिया. फ़िल्मों के अलावा नाना पाटेकर असल ज़िंदगी में भी एक बेहतरीन इंसान थे. गांव की ज़िंदगी उन्हें पसंद थी और वो हमेशा उसी माहौल में जीना चाहते थे. आज नाना पाटेकर हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनकी यादें हैं और कुछ सुने-अनसुने क़िस्से हैं जिन्हें स्टोरीबॉक्स के इस खास एपिसोड में याद कर रहे हैं जमशेद क़मर सिद्दीक़ी.
Narrator - Jamshed Qamar Siddiqui
Producer - Maaz Siddiqui
Weitere Belletristik Podcasts
Trending Belletristik Podcasts
Über Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui
जमशेद क़मर सिद्दीकी के साथ चलिए कहानियों की उन सजीली गलियों में जहां हर नुक्कड़ पर एक नया किरदार है, नए क़िस्से, नए एहसास के साथ. ये कहानियां आपको कभी हसाएंगी, कभी रुलाएंगी और कभी गुदगुदाएंगी भी. चलिए, गुज़रे वक्त की यादों को कहानियों में फिर जीते हैं, नए की तरफ बढ़ते हुए पुराने को समेटते हैं. सुनते हैं ज़िंदगी के चटख रंगों में रंगी, इंसानी रिश्तों के नर्म और नुकीले एहसास की कहानियां, हर इतवार, स्टोरीबॉक्स में.Jamshed Qamar Siddiqui narrates the stories of human relationships every week that take the listener on the rollercoaster of emotions, love, and laughter. Stories are written by Jamshed and by his fellow writers that talks about the various colors of life conflicts from father-son relationships to love triangle. Stories that let you be someone else for some time to see this world from a different angle.
Podcast-WebsiteHöre Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui, Kein Mucks! – Der Krimi-Podcast mit Bastian Pastewka und viele andere Podcasts aus aller Welt mit der radio.de-App

Hol dir die kostenlose radio.de App
- Sender und Podcasts favorisieren
- Streamen via Wifi oder Bluetooth
- Unterstützt Carplay & Android Auto
- viele weitere App Funktionen
Storybox with Jamshed Qamar Siddiqui: Zugehörige Podcasts









































